हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में आजादी के बाद उपेक्षा के प्रतीक बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर वर्णिता संस्था ने दी श्रृद्धांजलि
सुमेरपुर कस्बे में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत आजादी के संघर्ष और आजादी के बाद उपेक्षा के प्रतीक बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने उन्हें नमन करते हुये कहा कि दत्त वास्तव मे एक बेजोड़ सूरमा थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनके पिता गोष्ठ बिहारी दत्त कानपुर मे नौकरी करते थे।