हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में आग से जलकर दोनो चालकों की मौत के बाद हुई शिनाख्त
कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार की देर रात एक ट्रक और डंपर में भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। दोनों के चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने घंटों को मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।