हमीरपुर: मुंडेरा मिहुना के मध्य ट्रैक्टर में बाइक घुसी वृद्धा की हुई मौत
शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे यह तीनों बाइक से लौटकर बैजेमऊ जा रहे थे। तभी मुंडेरा मिहुना के मध्य सत्येंद्र की तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। इस घटना में सत्येंद्र एवं उसकी बहन बंदों को मामूली चोटें लगी हैं। जबकि नानी मुन्नी देवी को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।