हमीरपुर: मुख्यालय में मूसलाधार बारिश ने खोली नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल, जगह जगह बाढ़ जैसे हालात
मुख्यालय में उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के चेहरे पर राहत नजर आई। सुबह में बदरा झमाझम बरसे। ठंडी हवा के झोंकों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बच्चों ने घरों की छतों पर निकलकर बारिश में नहाकर आनंद लिया।मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। करीब तीन घंटे हुई बारिश से शहर के छह से अधिक मोहल्ले पानी से लबालब हो गए।