अल्बर्ट एक्का (जारी): कंस्ट्रक्शन के दौरान खेत में जेसीबी चलने से धान की फसल बर्बाद, संवेदक ने मुआवजे का दिया आश्वासन
जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिगरा निवासी नंदलाल उरांव के खेत में लगी धान की फसल जेसीबी चलने से नष्ट हो गई। पास में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के तहत गार्डवाल निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। खुदाई के क्रम में जेसीबी खेत में चला दी गई जिससे खेत में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। संवेदक ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।