कुडू: कुड़ू में 35 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक बरामद; तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Kuru, Lohardaga | Oct 31, 2026 कुड़ू पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से करीब 100 ग्राम हाई ग्रेड ब्राउन शुगर, आठ मोबाइल फोन, दो बाइक, एक कार और नकद राशि बरामद की गई है।