सिहोरा: खितौला: किराना दुकानों में खुलेआम बिक रहा है पेट्रोल
खितौला की किराना दुकानों में खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पान उमरिया रोड के किराना दुकान संचालक द्वारा गाड़ी में बोतल के माध्यम से पेट्रोल डाला जा रहा है। यह एक ज्वलनशील पदार्थ है और घर में अत्यधिक मात्रा में रखने से कभी भी घटना घट सकती है। लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है।