कसडोल: छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के दिशा-निर्देशानुसार पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय
कसडोल में नवीन साइकिल स्टैंड का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष एवं नगर पंचायत कसडोल के पार्षद व सभापति अजय साहू ने अपने कर-कमलों से साइकिल स्टैंड का शुभारंभ किया।विद्यालय में नवीन साइकिल स्टैंड की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी साइकिल सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रखने में सहूलियत मिलेगी।