कानपुर: कृष्णा इंस्टीट्यूट में कर्मचारियों का धरना, प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
धरने की सूचना मिलते ही संस्थान प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता शुरू हो गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और परिसर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। फिलहाल सभी की निगाहें प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।
Ground Zero News | Truth Begins at Ground Zero.
.
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KrishnaInstitute #Chaubepur #employeesprotest