निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का जाल, बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-बिठूर रोड पर निर्माणाधीन पुलिया में बाइक गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चौबेपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ground Zero News | Truth Begins At Ground Zero
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Bithoor #Mandhana #RoadAccident