बंजरिया: पुराना प्रखंड कार्यालय बंजरिया के पास अवैध टेम्पो स्टैंड और दुकान लगाने से बुधवार को घंटों जाम लगी रही
पुराना प्रखंड कार्यालय बंजरिया के पास अवैध टेम्पो स्टैंड बनाने व दुकान लगाने से बुधवार घण्टो जाम लगी रही। इस दौरान रैक पॉइंट मोतिहारी से चांदमारी चौक तक दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। इसमें विद्यालय की बस व एम्बुलेंश भी फंसे रहे। स्थानीय लोगो ने यहां अवैध टेम्पो स्टैंड व सड़क की जमीन पर से दुकान हटाने की मांग की है। ताकि प्रतिदिन के जाम से निजात मिले।