आज फरीदाबाद में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी द्वारा ए टू ज़ेड न्यूज़, Aonenews ओर साधना न्यूज़ के नवस्थापित कार्यालय का शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी चैनलों की टीम निष्पक्ष, विश्वसनीय एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगेl