बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने ड्रग फ्री इंडिया वीक में युवाओं को जागरूक करने के लिए नशे से दूरी का अभियान शुरू किया, 26 जून तक चलेगा
शुक्रवार को सुबह तकरीबन 9:00 बजे मिली जानकारी, नशे से दूरी, सपनों से यारी, ड्रग फ्री इंडिया वीक में युवाओं को जागरूक कर रही बिलासपुर पुलिस, बिलासपुर 17 से 26 जून तक मनाए जा रहे ड्रग फ्री इंडिया वीक के तहत बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान में सोशल मीडिया के जरिए जागरूक किया।