बिसवां: मदारीपुर गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने जलाई फसल, 5 बीघा गेहूं हुई राख
मदारीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन के जर्जर और लटकते तार किसानों के लिए आफत बन गए। गुरुवार को बिजली की हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में भीषण आग लगा दी, जिससे करीब 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक निकली चिंगारी ने सूखी फसल को आग की लपटों में घेर लिया। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते फसल जल गई।