कवर्धा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, लगाया वोट चोरी के आरोपों पर दोगलापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर चुनाव नतीजों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां सरकार बनती है वहां शपथ लेने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हारने पर कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगाती है।