सिकंदरा: बिजली समस्या पर भड़के विधायक, कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल
Sikandra, Jamui | Jul 18, 2026 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान में लापरवाही को लेकर स्थानीय विधायक प्रफुल्ल मांझी द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाने का वीडियो शनिवार शाम 5 बजे के करीब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में विधायक लोगों की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगते नजर आ रहे हैं।