सरीला: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पवई गांव में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मां और दो बच्चे हुए घायल
सरीला तहसील क्षेत्र के पवई गांव में आज शनिवार को लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से पड़ोसी का कच्चा मकान एक कच्चे मकान के ऊपर गिर गया। अचानक हुए हादसे में मकान के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। शनिवार को जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परिवार अपने लिए भोजन पका रहा था। मकान के गिरने से मौजूद एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे दबकर घायल हो गये।