काको: खालिसपुर पंचायत में मनरेगा घोटाले का आरोप, कागजों पर विकास दिखाकर करोड़ों की निकासी का दावा
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड की खालिसपुर पंचायत में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कई योजनाओं को कागजों पर पूरा दिखाकर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई, जबकि धरातल पर कार्य नहीं हुआ।