सदर: वाराणसी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर तीन इंजीनियरों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि, ठेकेदारों पर भी की गई सख्ती
शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं में सुस्ती व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा क्षेत्र में सड़क निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अवर अभियंता (जेई), सहायक अभियंता (एई) और अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।