भभुआ: भभुआ सदर अस्पताल से बाइक चोरी, भभुआ थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
Bhabua, Kaimur | Apr 8, 2026 भभुआ सदर अस्पताल से इलाज कराने आए व्यक्ति का बाइक चोरी हो गया। भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। आज बुधवार को 4 बजे थाना पर दिए गए प्राथमिकी आवेदन में बेलाव थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सूर्यभान सिंह ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ इलाज हेतु भभुआ सदर अस्पताल आया था। सदर अस्पताल के पार्किंग में अपनी बाइक को खड़ा कर दिया।