वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, एक मामले का हुआ निपटारा
वारिसनगर थाना में शनिवार दिन 3 बजे जनता दरबार का आयोजन वारिसनगर अंचल अधिकारी श्री धर्मेंद्र पंडित के अध्यक्षता में हुई। जनता दरबार में पूर्व से लंबित 3 मामले एवं नया 2 मामला पर सुनवाई अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने की जिसमें एक मामला का निष्पादन ऑन द स्पॉट हुआ, बाकी बचे 4 फरियादी को अगली तारीख दी गई, मौके पर पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी मौजूद रहीं।