पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में लहसुन ₹7500/क्विंटल और प्याज ₹1212 तक बिका, 6700 कट्टों की आवक दर्ज
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक दर्ज की गई। प्याज 200 रुपये से 1212 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि लहसुन के भाव 2000 रुपये से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मंडी में कुल 6700 कट्टे की आवक हुई। मंडी में प्याज की कुल आवक 1200 कट्टे रही। यह जानकारी मंगलवार शाम 6 बजे मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने दी।