लातेहार: घटिया पीसीसी सड़क निर्माण पर भड़के वार्ड पार्षद, उपायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग की
गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चंदनडीह वार्ड संख्या-14 में चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड पार्षद इन्द्रदेव उरांव ने उपायुक्त से जांचों उपरांत संवेदक पर कार्यवाही की मांग किया है। वार्ड सदस्य का कहना है कि नियम की अनदेखी कर इस पथ का निर्माण किया गया है।