बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में 3.5 घंटे की बिजली कटौती, कई क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
बड़ी सादड़ी बिजली विभाग ने शुक्रवार को आवश्यक रखरखाव कार्य और नए पोल लगाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है। सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता गोविंद धाकड़ के अनुसार 33/11 केवी बांसी, बोहेड़ा, पण्डेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।