गढ़मुक्तेश्वर: स्याना चोपला के पास स्थित आम के बाग में लटका मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र स्याना चोपला के पास स्थित आम के बाग में बुधवार को 40 वर्षीय प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।