टिब्बी: पीरकामड़िया में जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जनसुनवाई में सुनीं परिवेदनाएं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और स्कूल का किया निरीक्षण
सीएम के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए गुरुवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। यह जनसुनवाई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई। टिब्बी के पीरकामड़िया ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की।