कर्वी: राजापुर थाना पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में थाना राजापुर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब पर कार्रवाई की है, पुलिस ने कच्ची शराब पर कार्रवाई करते हुए 5 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नवल पुत्र बउआ पासी निवासी रुपौली थाना राजापुर को गिरफ्तार किया है,अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की दोपहर 3:11 बजे प्रेस नोट जारी किया है।