फतेहपुर: पत्नी से झगड़ा कर पति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर, गढ़ीवा मोहल्ले का मामला
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसे भर्ती कर इलाज करने में जुटे हुए है ।