फतेहपुर: ललौली में सहकारी समिति से किसानों को समय पर खाद न मिलने से हो रही है परेशानी, दूसरी खाद दिए जाने पर जताई नाराजगी
फतेहपुर जिले के ललौली सहकारी समिति में खाद लेने के लिए लाइन में लगकर किसान परेशान किसानों ने कहा तीन दिन से लगातार डीएपी खरीदने को लेकर सुबह से समिति में लाइन लगाकर खड़े होते हैं और अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पाती खाद वितरण करने वाले सचिन डीएपी की जगह पर दूसरी खाद देते हैं जबकि कमरे के अंदर डीएपी खाद की बोरियां रखी हैं