संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर अणु कलां में कलश का भव्य स्वागत
हमीरपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 7, अणु कलां में कलश पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कलश को शहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पाल शर्मा एवं अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सतीश कमल द्वारा अणु कलां पहुंचाया गया। कलश के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश की स्थापना स्थानीय बाबा सिद्धचाणों जी मंदिर में की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन एवं शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज को जात-पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर जी, स्थानीय बूथ अध्यक्ष अतुल, शंभू राम एवं ओंकार चौहान, ग्राम केंद्र अध्यक्ष शक्ति चंद धीमान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी टैन सिंह, सुरेंद्र मिन्हास, दीनानाथ, रजनीश, संदीप, होशियार सिंह, जितेंद्र, सुमना देवी, सुनीता कुमारी एवं संतोष कुमारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने संत गुरु रविदास जी महाराज के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर ने दी।