मुंगावली: मुंगावली में चंदेरी फाटक के पास खेत में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार गुन्हेरू निवासी श्रीभान यादव उम्र 27 वर्ष ने बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे थाने में सूचना दी कि बुधवार को सुबह लगभग 8 बजे मुंगावली में चन्देरी फाटक के पास खेत में गुन्हेरू निवासी बबलु यादव उम्र 40 वर्ष का शव मृत अवस्था में पाया गया, उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।