हसनपुर: हसनपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने रोड पर लगाया जाम और किया हंगामा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती विवाहिता का शव घर के बाहर गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा मिला, सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।