मंझनपुर: आईजी ने कौशांबी पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण व सुविधाओं पर जताई संतुष्टि
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 में चयनित रिक्रूट आरक्षियों के जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने मंगलवार को समय 4 बजे पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र ने जनपद कौशांबी की पुलिस लाइन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की है।