मंझनपुर: किसानों की गुहार अनसुनी, समस्याओं के समाधान न होने पर मंझनपुर कलेक्ट्रेट में आंदोलन की चेतावनी के साथ किया प्रदर्शन
कौशाम्बी जनपद के किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। प्रत्येक माह 17 तारीख को आयोजित होने वाली मासिक किसान पंचायतों में ज्ञापन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है।