मंझनपुर: अंबेडकर पार्क तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, नहीं तो होगा आंदोलन, भीम आर्मी का मंझनपुर कलेक्ट्रेट में एलान
ग्राम सभा मानपुर गौरा में बहुजन समाज की आकांक्षाओं का प्रतीक बन रहे अंबेडकर पार्क के चबूतरे को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ भीम आर्मी जय भीम संगठन भड़क उठा है। घटना के विरोध में संगठन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर व जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।