मंझनपुर: ई-ऑफिस में निष्क्रियता पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाया, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर जून का वेतन रोका जाएगा
कौशांबी जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समय 2 बजे मंझनपुर विकास भवन में किया गया, जिसमें उन कार्यालयों के प्रमुखों को तलब किया गया जिन्होंने अब तक ई-ऑफिस पर कोई भी कार्रवाई आरंभ नहीं की है।