मंझनपुर: मंझनपुर में सीडीओ ने ई ऑफिस में कार्रवाई न करने वाले कार्यालय अध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
मंगलवार शाम मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में ई ऑफिस में कोई भी कार्रवाई प्रचलित नहीं करने से संबंधित कार्यालय अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।समीक्षा बैठक में प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्थ व संख्या अधिकारी डी ई ओ,एन आई सी प्राचार्य समस्त कॉलेज के प्रिंसिपल मौजूद रहे हैं।