इगलास: इगलास में अज्ञात महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Iglas, Aligarh | Aug 17, 2026 इगलास कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने11अगस्त को ग्राम बड़ा खुर्द के पास अर्द्धनिर्मित गौशाला के जंगल में मिली अज्ञात महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 11अगस्त2026को बड़ा खुर्द के जंगल में लगभग 28वर्षीय महिला का शव मिला था,जिसका सिर और चेहरा ईंट से बेरहमी से कुचला गया था।