Ambala Media:"
25वें शहादत दिवस पर शहीद मेजर अमित आहूजा को भावभीनी श्रद्धांजलि
अम्बाला, 22 अगस्त। भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा की ओर से चल रहे द्वि-साप्ताहिक सांस्कृतिक पखवाड़े के 10वें दिन शहीद मेजर अमित आहूजा को उनके 25वें शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सेक्टर-7 स्थित मेजर अमित आहूजा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में परिषद् सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान “शहीद मेजर अमित आहूजा अमर रहें” और “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
इसके बाद पंचायत भवन के सामने स्थित शहीद मेजर अमित आहूजा चौक की सफाई की गई और वहां पुष्पमाला अर्पित कर शहीद को नमन किया गया।
शहीद मेजर अमित आहूजा के बड़े भाई एवं समाजसेवी अतुल आहूजा ने बताया कि मेजर अमित आहूजा 22 अगस्त 2001 को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए परिवार की ओर से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आर्मी स्कूल में हर वर्ष मेधावी विद्यार्थी को रनिंग ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा डीएवी कॉलेज में कंप्यूटर लैब स्थापित करने के साथ हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शहीद मेजर अमित आहूजा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता भी की जा रही है।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा के अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, संरक्षक प्रदीप गोयल, सह-संरक्षक दीपक राय आनंद व विवेक गुप्ता, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल, पखवाड़ा संयोजिका मंजू गर्ग, अतुल आहूजा, राकेश मक्कड़, मनोज गर्ग, सुशील गुप्ता, रविन्द्र ग्रोवर, सुमित जैन, संगीता आहूजा, श्वेता आनंद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Ambala Media | खबरें ही खबरें
वेबसाइट: https://ambalamedia.in/
Facebook: https://www.facebook.com/kuljeetsethi.ambal
YouTube: https://youtube.com/@ambalamedia6913?si=UbpNKR1nQazri2TH
WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
Ambala, Ambala | Aug 22, 2026