मंझनपुर: कोखराज इलाके से नाबालिग का अगवाकर गैंगरेप का मामला, एएसपी ने बताया मुकदमा दर्ज, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जाएगा जेल
एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कोखराज थाना क्षेत्र से एक 16 साल की लड़की गायब हो गई थी। 25 अप्रैल को लड़की को कुछ आरोपियों ने थाने के बाहर लाकर छोड़ दिया था। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी शैलेन्द्र, शेरू उर्फ नसर व एक उसके अज्ञात साथी के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।