बोचहां: सुरियाही गांव में विदेशी शराब बनाने का भंडाफोड़, पुलिस ने की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के सुरियाही गांव के चौर में चल रही एक मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सोमवार शाम करीब चार बजे में गरहा थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया। ये कार्रवाई SDPO टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में की गई।मौके से दो शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है।