नगरी: 63 लाख 54 हजार रुपये कीमत के गांजे के साथ महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार
Nagri, Dhamtari | Apr 21, 2026 सिहावा थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका में जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग कार के डिक्की से 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करीब 127 किलो है। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजा की कीमत 63 लाख 54 हजार 5 सौ रुपये है। वही पुलिस ने आरोपी महाराष्ट्र निवासी संदीप विष्णु खोत और स्वप्निल मुलिक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला।