बखिरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार निवासी नन्दौर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर जमीन और पैसों के विवाद में सुमित नामक युवक की जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप है। घटना के संबंध में 10 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था।