रूड़की: बंदा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बंदा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी की तीन लोगों के द्वारा बंदा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों पर शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।