जतारा: महाविद्यालय:वंदे मातरम्' के जयघोष के बीच कारगिल के वीरों को नमन, एबीवीपी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जतारा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जतारा नगर इकाई द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सामूहिक 'वंदे मातरम्' का गायन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें कारगिल के अमर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय जतारा के प्राचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार चंदवार की