श्योपुर: सौंठवा से रामबडोदा तक सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने बताई हकीकत, कार्रवाई की मांग
श्योपुर। जिले के ग्राम सौठवा से रामबडोदा तक बनाई जा रही डेढ़ किमी लम्बी सड़क मरम्मत कार्य में ठेकेदार द्वारा लीपापोती की जा रही है, जिसे लेकर आज बुधवार को दोपहर 03 बजे ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर अनियमितता से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया जा रहा है क्योंकि सड़क पर गड्डो को भरकर केवल लेवलिंग की जा रही है।