चानन: चानन पुलिस ने रेउटा गांव से महुआ शराब के साथ बाइक सवार तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
चानन पुलिस ने शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रेउटा गांव से 120 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले में मंझवे गांव के रहने वाले राम मंडल को, गोवरदाहा कोरासी गांव के रहने वाले मंटू कोड़ा एवं सुधीर कोड़ा को गिरफ्तार किया है.