समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना में तैनात बीके सिंह पर शराब पीकर गस्ती करने का आरोप, SDPO1 आशीष राज ने दिए जांच के आदेश
रविवार की सुबह लगे 11:30 बजे दिखे जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग में एक विवादित मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गश्ती के दौरान Dial 112 के अधिकारी शराब के नशे में गांव पहुंचे। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर अधिकारियों पर ग्रामीणों को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।