गिरियक: अवैध चिमनी संचालन के मामले में फरार एक अभियुक्त गिरियक बाजार से गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Jul 20, 2024 गिरियक थाना पुलिस ने अवैध चिमनी संचालन के मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरियक बाजार से गिरफ्तार कर लिया है. गिरियक थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त नालंदा थाना क्षेत्र के मनियावा गांव का रहने वाला जितेंद्र कुमार है जिसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.