कोल: गंगीरी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में दोषी को न्यायालय ने 3 वर्ष कठोर कारावास और ₹25 हजार का जुर्माना सुनाया
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 अलीगढ़ के गंगीरी थाना इलाके के एक गांव में 8 साल पहले खेत मे शौच को गई किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट , अभिषेक कुमार बगड़िया की अदालत ने फैसला सुनाया । दोषी को अदालत ने 3 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने आधी रकम पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया गया है।